मिल्कीपुर/अयोध्या, सहयोग मंत्रा। कुमारगंज नगर पंचायत में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और जिला अध्यक्ष संजीव सिंह की अगुवाई में दर्जनों कार्यकर्ता व पदाधिकारी के साथ पैदल तिरंगा यात्रा निकालकर घर घर तिरंगा लगाने का संदेश दिया गया।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भारत जोड़ो आंदोलन की शुरुआत 9 अगस्त दिन बृहस्पतिवार को अयोध्या जिले से प्रारंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि काकोरी एक्शन में उन बहादुर क्रांतिकारियों ने जिन्होंने उस समय अंग्रेजों के खजाने को लूट करके पूरे साम्राज्य को चुनौती दिया था उनको फांसी की सजा दी गई थी। उनमें से चार लोगों में हमारे राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां साहब, राजेंद्र लहरी, ठाकुर रतन सिंह इन चार नौजवानों को फांसी दिया था । जिनकी उम्र 25 साल से लेकर के 35 वर्ष थी। उन शहीदों के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी विभिन्न प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार काकोरी एक्शन समारोह शताब्दी मना रही है। शुक्रवार को हम सभी पार्टी के लोगों ने तय किया था कि नगर पंचायत कुमारगंज में अपनी 78 वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करेंगे।
भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के सहयोग से नगर पंचायत कुमारगंज के खंडासा मोड़ से होते हुए गोकुल मोड तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा को गांव-गांव तक पहुंचना है सभी लोगों के घरों पर अनुरोध करके तिरंगा भी लगवाना है। जिन लोगों ने देश की आजादी के लिए कुर्बानी दिया और सहादत दिया है । जीवन प्रयत्न जेलो के बीच में आजीवन कारावास के भीतर रहे और काल कोठरियों में रहे फांसी की सजा खाई, अंग्रेजों की गोलियों के शिकार हुए उनमें से एक बहादुर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के क्रांतिकारी थे। उनको हम लोग सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं। उनके जीवन से पूरा देश जागृत होकर के भारत की एकता और अखंडता के लिए काम करें तभी भारत माता सुरक्षित रहेगी। तभी हम लोग भी सुरक्षित रहेंगे। इसलिए भारत माता के संदेश को वंदे मातरम के संदेश को हम को घर घर पहुंचना है। ' विजई विश्व तिरंगा प्यारा झण्डा ऊंचा रहे हमारा' यह संदेश हमें गांव-गांव तक पहुंचाना है।
हम सभी से यह आग्रह करते हैं कि जो इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए हैं यहीं पर ही नहीं अपने गांव में भी जाकर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन करें और लोगों के घरों पर तिरंगा लगवाने का कार्य करें।
इस तिरंगा यात्रा के मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, राधेश्याम त्यागी, चंद्रकेश रावत, राम प्रगट रावत, अमानीगंज ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह, बैजनाथ वैश्य आदि दर्जनों पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।