पांच सौ परिवारों का सामूहिक रुद्राभिषेक विधि विधान से हुए संपन्न

सामूहिक रुद्राभिषेक का किया गया आयोजन ...
रुद्राभिषेक करने से घर में बनी रहती हैं शान्ति...
श्रावण शुक्ल षष्ठी के अतिविशेष मुहूर्त पर 500परिवारो का सविधि सामूहिक रुद्राभिषेक संपन्न...
अयोध्या, सहयोग मंत्रा। वशिष्ठ फाउंडेशन शैक्षणिक सामाजिक, वेलफेयर ट्रस्ट एवं सवेरा परिवार के संयुक्त तत्वावधान में आचार्य शिवेंद्र त्रिपाठी के निर्देशन में सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया।
सामूहिक रुद्राभिषेक की आयोजनकर्ता श्रीमती राजलक्ष्मी त्रिपाठी जी ने बताया अयोध्या स्थित अरुंधति मार्केट पर करीब 500 परिवारों ने रुद्राभिषेक विधिपूर्वक संपर्क संपन्न किया।
कार्यक्रम की समाप्ति पर रुद्राभिषेक कर रहे महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने बताया कि भगवान शंकर के प्रिय माह सावन में शिवलिंग पर रुद्राभिषेक करने से कई विपदाओं से मुक्ति मिलती है। रुद्राभिषेक करने से उत्तम फलों की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में भी रुद्राभिषेक का वर्णन किया गया है। रुद्राभिषेक करने से घर में शांति बनी रहती है और ग्रहों का बुरा प्रभाव भी कम होता है।
सामूहिक रुद्राभिषेक के इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य रेखा चौधरी, अजय आजाद, विजय गौतम, दीपक चौधरी, कैलाश, सुनील अवस्थी, श्रीनिवास शास्त्री, आचार्य पंकज मिश्र, रमेश गुप्ता राणा आदि लोग मौजूद रहे।