logo

अयोध्या: अवैध खनन पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, तीन माह में पौने दो करोड़ का लगाया जुर्माना

Blog single photo

खनन विभाग के अधिकारियों ने वसूले 9,50,000 रुपये....

अयोध्या, सहयोग मंत्रा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शासन व्यवस्था को नयी तकनीक से जोड़कर किये जा रहे प्रयासों का सकारात्मक परिणाम दिखने लगा है। प्रदेश में अवैध खनन और इसके परिवहन के खिलाफ चलाए जाने वाले अभियान में भी नई तकनीक का बड़े स्तर पर उपयोग किया जा रहा है। इसके नतीजे भी असरकारी दिखाई दे रहे हैं।
    खनन विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ सिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग ने अवैध खनन करने वाले खनन माफियाओं पर एक अप्रैल से 30 जून तक लगभग 1,79,50,746 का जुर्माना किया  है। जिसमे अब तक लगभग 9,50,000 रुपये की वसूली की गई है।
     सरयू नदी के तराई क्षेत्र मे बालू माफिया रात होते ही अवैध खनन मे लग जाते हैं। इसके अलावा कई क्षेत्रों मे मिट्टी खनन भी तेज है। जिला खनन अधिकारी राघवेंद्र सिंह खनन माफियाओं के लिए काल बन गए है। पूरी रात खनन विभाग की टीम खनन माफियाओं के खिलाफ अभियान चला रही है।
      जिला खनन अधिकारी ने बताया कि एक अप्रैल से 30 जून तक 9950746 रुपये का खनन माफियाओं पर जुर्माना किया गया। जिसमे लगभग 15 लाख रुपए की जुर्माना राशि वसूल कर ली गई है। उन्होंने बताया कि 200 वाहनों से 80 लाख रुपए का जुर्माना वसूल किया गया हैं खनन माफ़िया बालू का भण्डारण भी करते हैं। इसके विरूद्ध भी खनन विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। छापे के दौरान अवैध खनन से भण्डारित की गई 6000 घन मीटर बालू सीज की गई है।

footer
Top