अयोध्या, सहयोग मंत्रा। आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज के परिसर में स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र रहे विकास सिंह अपने पहले ही प्रयास में आबकारी इंस्पेक्टर के पद पर चयनित हुए।
आप को बताते चलें कि विकास सिंह सुल्तानपुर जिले के तहसील बल्दीराय के अन्तर्गत बहुरांवा निवासी दिलीप सिंह के पुत्र हैं। इनके पिताजी तहसील बल्दीराय में संग्रह अमीन के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने स्नातक इलाहाबाद विश्वविद्यालय से करके एस.एस.सी. की तैयारी की। विकास पढ़ाई में शुरु से ही मेधावी थे।
उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी माता सरिता सिंह पिता दिलीप सिंह सहित गुरुजनों को दिया।
विकास की इस सफलता से स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती पुष्पा कुमारी व समस्त शिक्षकों ने अत्यधिक प्रसन्नता व्यक्त की तथा विकास को स्कूल में सम्मानित किया। विकास की इस कामयाबी से विद्यालय परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।