महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती रेनू राय ने कहा कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज जैसे प्रतिष्ठित सरकारी कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ इस तरीके की घटना मन को विचलित करती हैं उन्होंने कहा डॉक्टर भगवान का रूप होता है उसके साथ इस तरह की अमानवीय घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती रेणु राय ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कोलकाता, बिहार, उत्तराखंड और यूपी में महिलाओं के साथ हुई क्रूरताओं ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।
इस समय देश भर की महिलाएं दुख और गुस्से में हैं। महिला महानगर अध्यक्ष सविता यादव ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा जब भी ऐसी घटनाएं होती हैं तो देश की महिलाएं देखती हैं कि सरकारें क्या कर रही हैं? उनकी बातों और उपायों में कितनी गंभीरता है? जहां भी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त संदेश देने की जरूरत हुई, वहां आरोपियों को बचाने की कोशिशें की गईं। महिलाओं पर जघन्य अत्याचार के मामलों में बार-बार नरमी बरतना, आरोपी को राजनीतिक संरक्षण देना और सजायाफ्ता कैदियों को जमानत/पैरोल देने जैसी हरकतें महिलाओं को हतोत्साहित करती हैं।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से महिला महानगर अध्यक्ष सविता यादव ,दयावती, प्रगति राय, माधुरी, राम सवारी, किरण, सीता देवी आदि उपस्थित रही।