logo

अयोध्या: जिला चिकित्सालय में स्थापित होगे डेंटल लैब, बनेंगे दांत, डेंटल मरीजों को बड़ी सौगात

Blog single photo

सरकारी खर्च पर लगेंगे दांत जल्द ही बनेगा डेंटल लैब...

होगी कर्मचारियों की नियुक्ति ...

प्रदेश के 18 मंडल के जिला अस्पताल में स्थापित होंगा डेंटल लैब...

सूची में अयोध्या मंडल का नाम ...

अयोध्या, सहयोग मंत्रा। देश में अबतक किसी भी सरकारी अस्पताल में डेंटल लैब नही था जिसे सरकार ने प्राथमिकता में रखते हुए उत्तर प्रदेश के 18 मंडल के जिला अस्पताल में पहली बार डेंटल लैब बनाने का निर्देश दिया है।

   इसी कड़ी प्रदेश के सभी 18 मंडल के जिला अस्पतालो में डेंटल लैब बनाने की पहल शुरू कर दी हैं जिसमें मुख्यमंत्री की प्राथमिकता  वाले अयोध्या जिला अस्पताल में भी डेंटल लैब स्थापित करने की घोषणा किया है जिसे लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया है कि जिला अस्पताल में लैब हेतु स्थान चिन्हित कर तत्काल लैब बनाने की व्यवस्था करें। यही नहीं लैब सुचारू रूप से क्रियाशील करने के लिए लैब का संचालन करने के लिए समुचित स्टाफ की तैनाती की भी व्यवस्था कराएं।

   आपको बताते चलें कि गुरुवार को सीएमओ अयोध्या डॉ. संजय जैन जिला चिकित्सालय पहुंचकर लैब हेतु स्थान चिन्हित कर सीएमएस डॉ. उत्तम कुमार को जल्द ही लैब बनाने के निर्देश देते हुए सभी प्रक्रिया पूर्ण कर सूचित करने के निर्देश दिए हैं।

  वहीं जिला चिकित्सालय में तैनात  डेंटल विशेषज्ञ डॉ. विनोद शुक्ला ने बताया कि इससे पूर्व किसी भी राज्य के सरकारी अस्पतालों में डेंटल लैब नही थे पर अब लैब बनाने से दांत के मरीजों को जो दांत बनवाने के लिए बाहर का रुख करना पड़ता था जिसके लिए उन्हें खासी रकम भी खर्च करना पड़ता था अब उन्हें सरकारी खर्च में ही मुंह के सभी दांतो का निर्माण लैब में ही कर मरीजों को लगाया जा सकता हैं।

   सरकार की इस पहल से जिले की जनता में काफी खुशी भी देखने को मिल रहा हैं। इस लैब में मुंह के सभी 32 दांतो का निर्माण किया जा सकेगा और जरूरत मंद को लगाया जाएगा।

   उक्त विषय पर जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. उत्तम कुमार ने बताया कि स्वास्थ महकमे के निर्देश पर जल्द ही अस्पताल परिसर में ही एक डेंटल लैब का निर्माण किया जाएगा जिसमे अब मरीजों को कम खर्च में ही दांत लगाने की व्यवस्था होगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल इसके लिए अभी किसी भी प्रकार का शुल्क निर्धारित नहीं किया गया हैं जैसे ही ऐसा कोई निर्देश होगा तो वह सार्वजनिक कर दिया जाएगा।

footer
Top