logo

अयोध्या : श्रद्धालुओ से भरी पिकअप पलटी, 18 घायल

Blog single photo

-मुंडन संस्कार के लिए जा रहे थे नयाघाट, रोड पर टर्न करते हुए हादसा हुआ


अयोध्या, सहयोग मंत्रा । देवउठनी एकादशी पर बच्चों का मुंडन कराने आ रहे श्रद्धालुओं की पिकअप पलट गई। अयोध्या बाईपास पर पिकअप पलटने से 18 लोग घायल हो गए। इनमें 16 लोगों  को मामूली चोट आई है, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। पीड़ित पटरंगा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। हादसा अयोध्या कोतवाली के राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना पटरेगा क्षेत्र के सहदेव चक के रहने वाले राम केवल अपने बच्चे का मुंडन कराने नया घाट जा रहे थे। अयोध्या बाईपास के पास छभ्।प् कंस्ट्रक्शन करवा रहा है। यहां रोड ठीक नहीं था। यहां गाड़ी ने संतुलन खो दिया। इसके बाद गाड़ी पलट गई। हादसा में 18 लोग घायल हो गए।

पीड़ित महिला श्रद्धालु ने बताया कि हम करीब 20 श्रद्धालु बैठे थे। इसमें घायल लोग ही अस्पताल में लाए गए। घायलों में महिलाए और बच्चे भी शामिल हैं। वाहन मुड़ते समय दो बार जंप हुआ, इसके बाद पलट गया।

डा. विवेक राय के अनुसार घायलों में जो दो लोग गंभीर हैं, उन्हें हायर सेंपर भेजा गया है।

कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस की मौजूदगी में घायलों को श्रीराम अस्पताल ले जाकर चिकित्सा कराई गई।

घायलों में  कंचन पुत्री महाराज दीन, शीलू पुत्री अलगू रावत, ज्ञानवती पत्नी अर्जुन,  नेहा पुत्री अर्जुन रावत,  राम धीरज पुत्र राम आधार रावत,  अर्जुन पुत्र भगत राम,  शेषकुमारी पत्नी अलगू,  नीलू पुत्री अलगू,  रेनू रावत पत्नी केशवराम,  काजल पुत्री रामराज,  सुनीता पत्नी रामपाल रावत,  रीता पुत्री अर्जुन,  गुड़िया पुत्री अलगू,  देवासी पुत्री रामबरन, ड्राइवर राहुल रावत पुत्र जयकरण रावत,  जोगिता पत्नी रामबरन,  कंचन पुत्री लल्लू रावत,  सुनीता पत्नी देवराज  शामिल हैं।

footer
Top