logo

अयोध्या : बेशर्मी से दुराचारियों का समर्थन कर रही सपा : सीएम योगी

Blog single photo

-मुख्यमंत्री ने जनपद स्तरीय वृहद रोजगार मेला और युवा सम्मेलन में युवाओं को नियुक्ति पत्र व छात्र-छात्राओं को वितरित किया टैबलेट

मिल्कीपुर-अयोध्या, सहयोग मंत्रा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा- समाजवादी पार्टी के नेता का बयान मैं पढ़ रहा था। वो लोग कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुई घटना के आरोपी का समर्थन कर रहे थे। इन्हें शर्म करनी चाहिए। ये वही लोग हैं, जो दुष्कर्मियों के लिए कहते थे- लड़के हैं, गलती हो जाती है।

सीएम ने आगे कहा- इनसे कैसे उम्मीद की जा सकती है। ये वही लोग हैं, जिन्होंने इसी अयोध्या में एक गरीब, अति पिछड़ी जाति की बालिका के साथ रेप की घटना पर बड़ी बेशर्मी के साथ आरोपी को बचाने का प्रयास किया था। आप बताइए ऐसे दुष्कर्मियों के साथ कार्रवाई होनी चाहिए या नहीं होनी चाहिए। बेटी तो बेटी है, क्या बेटी को सुरक्षा के साथ कड़ी कार्रवाई न की जाए।  यहां अयोध्या में भी हमने कार्रवाई की। इनके एक नेता कन्नौज में भी ऐसे ही पकड़े गए। लगता है कि इनकी पार्टी का चरित्र ही ऐसा हो गया है। ये लोग इसलिए ही बेशर्मी के साथ दुष्कर्मियों का समर्थन कर रहे हैं। इनकी आदत नहीं छूटी है। लेकिन, आदत को सुधारने के लिए कानून का डंडा है। इसका इस्तेमाल होगा।


सीएम योगी ने कहा- ये लोग जब सत्ता में थे, तब इनकी सरकार में हर एक नियुक्ति विवादित होती थी। बिना पैसे से नौकरी नहीं मिलती थी। नियुक्ति में भी भेदभाव होता था। हम कह रहे हैं कि हमने साढ़े 6 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। इसमें कोई सवाल नहीं उठा सकता है। अगर किसी ने नौजवानों के साथ खिलवाड़ किया, तो वादा करता हूं कि उसकी पूरी प्रॉपर्टी जब्त कर कार्रवाई करेंगे। बेटियों की सुरक्षा के साथ किसी ने भी कुछ गलत किया तो उसकी कीमत उसे चुकानी पड़ेगी। सीएम योगी ने कहा- ये लोग अयोध्या को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। ये वही लोग हैं, जिन्होंने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई थीं। ये लोग कोलकाता और अयोध्या में हुई घटनाओं का समर्थन कर रहे हैं। अयोध्या बदल रही है। दुनिया अयोध्या के लिए आकर्षित हो रही है।

  आगे कहा याद करिए अयोध्या में कितनी संकरी गलियां थीं। लेकिन आज यहां के मार्ग लोगों को यहां आकर्षित कर रहा है। लेकिन, जिन लोगों को अयोध्या का विकास अच्छा नहीं लग रहा है। वो इसे बदनाम कर रहे हैं। सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर इसे बदनाम किया गया। एक दिन आया कि 13 हजार एकड़ लैंड तीन लोगों को आवंटित कर दी गई। मुझे बताओ कि क्या अयोध्या प्रॉपर में 13 हजार एकड़ लैंड है क्या? मुझे ऐसी खबरें चलाने वालों की बुद्धि और विवेक में संदेह होता है। सच्चाई यह थी कि वेंडर को यहां लाइट लगानी थी लेकिन चुनाव के चलते यह नहीं लगाई गईं। फिर वेंडर ने विपक्षियों के साथ मिलकर एक छोटी सी शिकायत कर दी। अब वेंडर ही शिकंजे में है।

आपने लखनऊ में देखा कैसे एक बेटी जो बाइक से जा रही थी। उस पर पानी फेंका जा रहा था। मैंने कार्रवाई की। मैंने कहा था कि इनपर बुलेट ट्रेन चलेगी। लेकिन, सपा का मुखिया उस घटना के मुख्य आरोपी के साथ खड़ा हो गया।


 रविवार को आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वृहद रोजगार मेले का उद्घाटन किया। रोजगार मेले में 100 से ज्यादा कंपनियां पहुंची। मुख्यमंत्री ने अपने pहाथों से युवाओं को नियुक्ति पत्र टैबलेट और स्मार्ट फोन वितरित किया। उन्होंने टैबलेट व स्मार्ट फोन पाने वाले सभी नौजवान छात्र-छात्राओं को बधाई दी। इस मौके पर 3500 छात्र- छात्राओं को टैबलेट व स्मार्ट फोन दिया गया। वहीं सीएम योगी ने  30 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और 48 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। जिसमें ऑडिटोरियम का निर्माण, सीड प्रोसेसिंग यूनिट, कृषि विज्ञान केंद्र का सुदृढ़ीकरण, डी टाइप आवासों के पास डायनिंग हाल, विश्वविद्यालय एग्रीटूरिज्म सहित 14 परियोजनाएं शामिल हैं।

footer
Top