बहराइच, सहयोग मंत्रा। समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन जिला महासचिव सुनील निषाद जी ने किया।
उक्त बैठक मे पार्टी द्वारा जारी आगामी कार्यक्रमों, संविधान ,मान स्तम्भ ,गोष्ठी का आयोजन, 5 अगस्त को समाजवादी पुरोधा स्व० जनेश्वर मिश्रा जी की 92वी जयंती, अगस्त क्रांति दिवस (09 अगस्त) से शुरु हो रहे सदस्यता अभियान, छात्र-नौजवान, PDA जागरूकता अभियान आदि पर विस्तृत चर्चा कर रूप रेखा तैयार की गयी।
इसके अतिरिक्त बैठक मे वर्तमान बिजली संकट, पेपर लीक, महंगाई, बढ़ते अपराध, महिला असुरक्षा सहित तमाम ज्वलंत मुद्दों पर भाजपा सरकार की चुप्पी व गलत नीतियों के खिलाफ आगामी दिनों मे सड़क पर उतर कर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन कर मौजूदा भाजपा सरकार को घेरने की रणनीति भी तैयार की गयी।
बैठक के अंत मे पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव की दिवंगत माता जी की आत्मा की शांति के लिए मौन धारण कर उन्हे विनम्र श्रद्धांजलि दी गयी।
बैठक मे पूर्व विधायक रमेश गौतम, जिला कोषाध्यक्ष हाजी अब्दुल मन्नान, जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव, उत्तम सिंह, शकील मेकरानी, फ्रंटल अध्यक्ष नंदेश्वर यादव, शैलेश सिंह शैलू, डा० जीतेन्द्र मौर्य, वि० स० अध्यक्ष मो० आसिफ, प्रदेश सचिव अधिवक्ता सभा एड. मंजू चौधरी,अयोध्या सोनी, गौरव यादव, रामसुरेश यादव, आनंद प्रकाश यादव, नगर अध्यक्ष महिला सभा सुमन शर्मा, इलियास प्रधान, आबाद खान, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, सदानंद शुक्ला जिला अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ, देवी दयाल यादव, अखिलेश यादव, श्याम बिहारी वैश्य, बच्चा राम पासवान, छोटू पासवान, राजेश विश्वकर्मा, फरीद अहमद अंसारी,डा० तनवीर आलम, मुन्ना रायनी, धीरेन्द्र यादव, दीपक चौरसिया, मिश्री लाल यादव, राजीव तिवारी, अकील अहमद खान, मुहम्मद तारिक अंसारी, इरफ़ान अहमद, राम प्रताप गुप्ता, तुफैल खान नाना, राजीत राम यादव, रिंकू सिंह, शिव कुमार गौतम, सईद अहमद खान, अमित पाल, मान प्रताप यादव, महेन्द्र स्वरूप पासवान पूर्व प्रमुख, मोबिन खान सहित तमाम पार्टी पदाधिकारी व नेतागण मौजूद रहें।