logo

अयोध्या: जिलाधिकारी ने किया जनपद के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण, स्पॉट पर जाकर डेंगू मरीजों से मिलने की कार्यशैली से लोगों में खुशी

Blog single photo


डेंगू पीड़ित व्यक्तियों से मुलाकात, साफ-सफाई व्यवस्था पर नाराजगी


अयोध्या सहयोग मंत्रा। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने आज जनपद के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया जिसमें महिला चिकित्सालय, गुलाब बाड़ी, अश्विनी पुरम कॉलोनी आदि शामिल थे।


महिला चिकित्सालय में डेंगू मरीज से मुलाकात

जिलाधिकारी ने जिला महिला अस्पताल के आवासीय परिसर में डेंगू के मरीज के यहाँ निरीक्षण कर उससे वार्ता की गई एवं साफ सफाई और पानी के निकासी व्यवस्था न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को तत्काल कार्यवाही निर्देश दिया गया।

गुलाब बाड़ी में पानी भराव के लिए निर्देश

इसके अलावा गुलाब बाड़ी के पीछे खाली पड़े मैदान में पानी भराव के लिए अपर नगर आयुक्त को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश दिए गए।

अश्विनी पुरम कॉलोनी में डेंगू मरीज से मुलाकात

जिलाधिकारी ने अश्विनी पुरम कॉलोनी में डेंगू के मरीज से मिलकर उसकी तबीयत की जानकारी ली तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं अपर नगर आयुक्त को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।

देवकाली में डेंगू हॉटस्पॉट का निरीक्षण

उन्होंने देवकाली में डेंगू के हॉटस्पॉट का तथा वहां खाली पड़े प्लॉट में गंदगी पाए जाने पर प्लॉट के मालिकों को एक नोटिस देने के लिए अपर नगर आयुक्त को निर्देशित किया तथा सनिटरी इंस्पेक्टर का वेतन रोकने एवं स्पष्टीकरण मांगने के लिए निर्देशित किया।

  DM की कार्य शैली लोगों में चर्चा का विषय बनी है। स्पॉट पर खुद जाकर व्यवस्थाओं को देख कर तुरंत कार्यवाही का आदेश देना और अधिकारियों पर कार्रवाई करना एक अलग संदेश दे रहा है। लोगों में चर्चा बनी हुई है कि अयोध्या में एक बार फिर एक अच्छे जिलाधिकारी की आमद हो चुकी है।अब कामचोर कर्मचारियों की खैर नहीं।

मोदहा क्रॉसिंग पर सेतु निर्माण का निरीक्षण

जिलाधिकारी ने मोदहा क्रॉसिंग पर बना रहे सेतु 221 का निरीक्षण किया गया जहाँ सेतु निगम के अधिकारी द्वारा बताया गया कि इसके पूर्ण करने की तिथि दिसंबर 2025 है, जिस पर जिलाधिकारी ने कार्य को निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए।




footer
Top