logo

Kushi Nagar News:चार नगर पंचायत अध्यक्षों द्वारा भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर कुशीनगर के भाजपाइयों ने बधाईयां दी

Blog single photo

कुशीनगर,सहयोग मंत्रा। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में  भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति, विकास कार्यों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मजबूत नेतृत्व से प्रभावित होकर कुशीनगर जिला के चार नगर पंचायत अध्यक्ष बुधवार को लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर लिया।
     जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय के हवाले से जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द ने बताया कि ज्वाइनिंग कमेटी के जिला संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा सिंह के नेतृत्व में छितौनी नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक निषाद, मथौली नगर पंचायत अध्यक्ष नवरंग सिंह, सुकरौली नगर पंचायत अध्यक्ष राजनेति कश्यप और फाजिलनगर नगर पंचायत अध्यक्ष शत्रुमर्दन शाही ने भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की उपस्थिति में भाजपा का दामन थाम लिया।
    भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, सांसद विजय कुमार दूबे,विधायक पीएन पाठक,विवेकानंद पाण्डेय,विनय प्रकाश गोंड, मोहन वर्मा, सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा , डॉ असीम राय, मनीष जायसवाल सहित भाजपा नेता पदाधिकारी और कार्यकर्ता चारों नगर पंचायत अध्यक्षों का पार्टी में स्वागत करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

footer
Top