मवई, अयोध्या, सहयोग मंत्रा। 78वें स्वतंत्रता के एक दिन पूर्व भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत हजारों कार्यकर्ताओं के साथ रुदौली में निकाली विशाल तिरंगा बाइक यात्रा।
यह तिरंगा बाइक यात्रा पटरंगा, मवई चौराहा होते हुए नेवरा,उमापुर,बाबाबाज़ार से रुदौली नगर होते हुए नहर कोठी डाक बंगला पर संपन्न हुई।लगभग 42 किलोमीटर की इस विशाल तिरंगा यात्रा में हजारों बाइक से भाजपा कार्यकर्ता व अन्य लोग शामिल हुए।
इस तिरंगा बाइक यात्रा में सभी लोग तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय व बंदेमातरम का नारा बुलंद करते हुए नजर आए।
विधायक ने कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया हर घर तिरंगा अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि देश के हर घर में तिरंगा झंडा प्रदर्शित हो। “यह सिर्फ एक यात्रा नहीं है, बल्कि हमारे तिरंगे के प्रति अटूट प्रेम और सम्मान की एक जीवंत मिसाल है।
हर घर में तिरंगा फहराने का यह अभियान हमारे देश की एकता और अखंडता को और मजबूत करेगा। तिरंगा यात्रा निकालने का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रीय एकता एवं देश के प्रति समर्पण के भाव को जागृत करना है। देश की आस्था एवं राष्ट्रीयता का प्रतीक यह त्योहार लोगों को उमंग एवं उत्साह से भर देता है।
यात्रा में कामाख्या नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ला,निर्मल शर्मा, किशोरीलाल भारती, प्रधान विक्रम यादव, सुनील मिश्रा,राम नेवल लोधी,रामराज लोधी,हिमांशु गर्ग,श्याम बाबू गुप्ता, राजेश शर्मा, बृजेश यादव,तारीक खान, नन्हे हकीम, तौहीद अहमद,सचिन कसौधन, मुलायम यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
- प्रदीप कुमार यादव