logo

हरदोई : कांग्रेसियों ने मनाई राजीव गांधी की जयंती

Blog single photo

हरदोई , सहयोग मंत्रा। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी  की 80वीं जयंती के अवसर पर कांग्रेसजनों द्वारा हरदोई कांग्रेस कार्यालय पर चित्र व मूर्ति पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस अवसर पर विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया।

विचारगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने कहा कि राष्ट्र की प्रगति के सूत्रधार एवं आधुनिक भारत के निर्माता थे।सशक्त भारत के निर्माण में राजीव जी के अमूल्य योगदान को सदैव स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी श्यामकिशोर मिश्रा, अधिवक्ता अंकुर चंदेल,जिला उपाध्यक्ष डॉ अजीमुश्शान, जिला उपाध्यक्ष नेतम भारतीय, पीसीसी सदस्य मो इसरार, जिला महासचिव श्रीराम अनिल, जिला कोषाध्यक्ष श्रीप्रकाश मिश्रा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष भुवनेश प्रताप सिंह, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष महताब अहमद, सूचना अधिकार चेयरमैन अजीत सिंह चंदेल,सूचना अधिकार जिला उपाध्यक्ष गोपाल पाण्डेय, शहर कांग्रेस महासचिव शिव कुमार राठौर, हरियावां ब्लॉक अध्यक्ष शकील खान, मो जुबेर,सर्वेश कुशवाहा, इस्लाम गाजी, ररावेन्द्र सिंह, राहुल कुमार, अनूप दीक्षित, अमन कश्यप, शैलेन्द्र कुमार आदि साथी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


महिला कांग्रेस कैंप कार्यालय में मनाई गई राजीव जयंती



सुनीता देवी जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस की अध्यक्षता में स्व.राजीव गाँधी की 80 वीं जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
   इसके उपरांत शोभा सैनी, मधु वर्मा को आंगनवाड़ी महिला कार्यकर्त्री के रूप में सम्मानित किया गया।
    इस मौके पर बेबी खान शहर अध्यक्ष महिला ,बबली सिंह उपाध्यक्ष, आशा शुक्ला उपाध्यक्ष ,रेनू वर्मा महासचिव, रेणु देवी सचिव ,मंजू वर्मा,रचना वर्मा ,कुसुम वर्मा ,मधु वर्मा,शशि वर्मा, रुखसाना बेगम ,ब्लॉक अध्यक्ष के अलावा भुटटो मियां एडवोकेट एडवोकेट सहित लोग शामिल रहे।


footer
Top