logo

मशहूर भोजपुरी स्टार पवन सिंह काराकाट से निर्दलीय चुनाव लडेंगे

Blog single photo

करोड़ों के मालिक फिर भी एक करोड़ के कर्जदार, शारीरिक शोषण का मामला भी दर्ज

रोहतास, सहयोग मंत्रा। काराकाट लोकसभा सीट से भोजपुरी के पवन सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया है। नामांकन के दौरान दिए गए हलफनामे में पवन सिंह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। भोजपुरी फिल्म सिंगर पवन सिंह ज्यादा पढ़-लिखे नहीं है। पवन सिंह ने हाई स्कूल तक पढ़ाई की है। उन्होंने 2004 में बिहार संस्कृति शिक्षा बोर्ड से 10वीं की परीक्षा पास की। बचपन से ही गाने का शौक होने से वह ज्यादा पढ़ नहीं सके। भोजपुरी सिंगर पवन सिंह लग्जरी कारों के शौकीन हैं। उनके पास कई ब्रांडेड कारें हैं। उनके कलेक्शन में 20 लाख की कीमत वाली टोयोटा फॉर्च्यूनर, 25 लाख कीमत की टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस और करीब 95 लाख की रेंज रोवर कारें शामिल है। पवन सिंह के पास 60 हजार रुपए की कीमत की स्कूटी भी है। पवन सिंह के पास कुल कारों की कीमत एक करोड़ 39 लाख 75 हजार है। पवन सिंह के पास यूपी लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी में एक फ्लैट है। इसके अलावा उनके पास मुंबई में चार फ्लैट हैं। इन फ्लैटों की कुल कीमत लगभग 6.5 करोड़ रुपए है। पवन सिंह की चल संपत्ति 5 करोड़ 4 लाख 93 हजार 819 रुपए है। वहीं अचल संपत्ति 10 करोड़ 31 लाख 38 हजार 840 रुपए की है। इसके अलावा पवन सिंह के पास 60 हजार रुपए कैश है। पवन सिंह की कंपनी की संयुक्त संपत्ति कुल 2 करोड़ 60 लाख 10 हजार 237 रुपए है। उनके पास 31 लाख 4 हजार रुपए के सोने के आभूषण हैं। पवन सिंह पर एक करोड़ रुपए का कर्ज भी है। पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे पवन सिंह पर रोहतास जिले के विभिन्न थानों में आचार संहिता उल्लंघन के पांच मामले दर्ज हैं। ये मामले चुनाव प्रचार के दौरान दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा उनके पर यूपी के बलिया जिले के फैमिली कोर्ट में भरण-पोषण का मामला भी दर्ज है। वहीं मुंबई की एक अदालत में शारीरिक शोषण का मामला लंबित है। 2019 में पवन सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया पर 25 वर्षीय अभिनेत्री को कथित रूप से परेशान करने का मामला दर्ज किया गया था।

footer
Top