logo

अयोध्या : प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त : नकुल दूबे

Blog single photo

पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधिमंडल...
अयोध्या, सहयोग मंत्रा।  कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल पूर्व मंत्री नकुल दुबे पूर्व मंत्री डॉ मसूद अहमद, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव की अगवाई में थाना महाराजगंज के ग्राम कुमिहा  पहुंचा।
जहां गत दिनों एक मासूम बच्ची के साथ शर्मनाक घटना हुई थी। उसके आवास पहुंचने पर बच्ची की मौसी मिली । उसने बताया आप लोगों के आने के पहले पुलिस ने बच्ची और उसके माता-पिता को हटा दिया। मौसी द्वारा पूरी जानकारी दी गई। मौसी ने बताया बच्ची अपनी नानी के यहां के  रहती थी। कांग्रेस  नेताओं ने आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह उनके साथ है ।

  पूर्व मंत्री  दुबे ने कांग्रेस का स्थानीय नेताओं को निर्देशित किया कि जब भी बच्ची और उसके माता-पिता आएं उनसे मिलकर पूरी जानकारी से उत्तर प्रदेश कांग्रेस को अवगत कराये और पता करे कि उन्हें शासन द्वारा अनुमन्य सहायता राशि  मिली कि नहीं ।

उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह  ध्वस्त  हो गई है। दिनदहाड़े लूट, महिलाओं, बच्चों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं बहुत बढ़ गई है। जनता 2024 की तरह 2027 का इंतजार कर रही है। वह इन्हें उखाड़ फेंकेगी।

  प्रतिनिधि मंडल में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल, महिला महिला अध्यक्ष रेनू राय, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रामेंद्र, जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह, किसान कांग्रेस के महामंत्री अनिल तिवारी, हृदय नारायण मिश्रा, दयाशंकर तिवारी, शत्रुघन प्रसाद कोरी, त्रिपाठी संतोष कुमार आदि थे।

- ब्यूरो रिपोर्ट 

footer
Top