प्रतापगढ़, सहयोग मंत्रा। नगर कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज अभियोग के संबंध में आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
आरोपी प्रदीप कुमार पुत्र हरिश्चन्द्र निवासी रामपुर गोड़े कोतवाली नगर पर कोतवाली क्षेत्र की अचलपुर निवासिनी नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने का अभियोग दर्ज था।
आरोपी ने पीड़िता के साथ शुक्रवार की रात जबरन दुष्कर्म किया था। नगर कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।