आसपुर देवसरा प्रतापगढ़। आसपुर देवसरा ब्लॉक के पास धरौली ग्राम सभा मेन रोड पे बीती रात एक बछड़े को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर फरार हो गया।
जिस से गोवंश की मौके पर ही मौत हो गयी। सुबह ग्रामीणों की नजर पड़ी तो उक्त घटना की जानकारी युवा एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन संगठन के जिला अध्यक्ष पवन कुमार वा उपाध्यक्ष अभिषेक पांडे को दी।
अभिषेक पाण्डेय ने तत्काल मौके पर गएँ। जिसकी शिकायत वीडिओ अभिषेक सिंह आसपुर देवसरा व एडीओ पंचायत रघुवीर सिंह आसपुर देवसरा से की। आसपुर देवसरा ब्लॉक के अधिकारियोंं ने तत्काल कार्यवाही करते हुए मृत्य गौवंश को मिट्टी सुपुर्द किया । तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सास ली और युवा एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन संगठन तथा ब्लाक अधिकारियों का आभार जताया।
इस तरह हमेशा युवा एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन गरीब शोषण असहाय लोगों की मददऔर भ्रष्टाचारियों के साथ सबक सीखने का काम करने में हमेशा तात्पर रहता है युवा एंटी करप्शन के सभी मेंबर समाज में एक अपना अलग वर्चस्व रखने के लिए हर समय आगे रहता है।
आपको बताते चलें कि युवा एंटी करप्शन ने आज तक कई हजार मामले निस्तारण किए हैं और गांव वालों की सराहना की खूब चर्चाएं हो रही हैं युवा एंटी करप्शन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल तिवारी ने सभी को धन्यवाद दिए हैं।