अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल प्रयागराज ने कैंडल जलाकर आक्रोश जताया
प्रयागराज, सहयोग मंत्रा। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई भीषण आतंकी घटना से पूरा देश गुस्से में है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रयागराज के द्वारा व्यापारियों ने एकजुट होकर इस निर्मम हत्याकाण्ड का विरोध मासूमों निर्दोष मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिला अध्यक्ष लालू मित्तल ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा मासूम हिन्दू यात्रियों की हत्या दिल दहलाने वाली घटना है, धर्म के नाम पर हत्या घोर निंदनीय है, इस अमानवीय घटना से संपूर्ण देश स्तब्ध है | प्रयागराज के महापौर गणेश केशरवानी ने प्रधानमंत्री मोदी को जनता के आक्रोश पर सज्ज्ञान लेते हुए पाकिस्तान को इसका मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की संरक्षिका महामंडलेश्वर किन्नर अखाड़ा कल्याणी नंदगिरी छोटी गुरु मां ने कायरतापूर्ण आतंकी घटना पूरा किन्नर समाज भी पुरजोर विरोध करता है।
व्यापारियों के साथ मिलकर किन्नर समाज, हिन्दू वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने तथा आतंकवाद के विरुद्ध जनजागरण हेतु समर्पित है। जनसभा में भारी संख्या में व्यापारी ,किन्नर समाज, आम जन मानस उपस्थित रहा ।जिसमें प्रमुख रूप से क्षेत्रीय प्रभारी बिपिन गुप्ता, महा मंत्री रवि शर्मा, महामंत्री संगठन योगेश भार्गव, जिला अध्यक्ष महिला रत्ना जायसवाल, उपाध्यक्ष श्वेता मित्तल, रूबी केसरवानी, डॉ॰ रश्मि शुक्ला, उषा केसरवानी, फाफ़ा मऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय केशवानी, गंगा पार व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेन्द्र केसरवानी पप्पू भैया, यमुना पार व्यापार मंडल के अध्यक्ष देवेश गिरी, नीरज पांडे रीटू, महामंडलेश्वर संरक्षिका किन्नर समाज की अनेक शिष्य, रामबाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष जामवंत जी रोहित शर्मा चिंटू नेता आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।