logo

रायबरेली : खूब लड़ा मर्दाना वह तो शंकरपुर का राना था....

Blog single photo

लालगंज,रायबरेली, सहयोग मंत्रा। माँ भारती के अनन्य उपासक, 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, अवध की शान और बैसवारे के मान, अप्रतिम वीर एवं अद्भुत सेनानायक 18 महीनों तक बैसवारे को अंग्रेजों से मुक्त रखने वाले स्वतंत्रता के महान नायक अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह  को उनकी 220वीं जयंती  पर पुष्पांजलि करने का कार्यक्रम लालगंज स्थित उनके स्मारक स्थल पर किया गया।

   बृजेंद्र नगर लालगंज में अमर शहीद राणा बेनीमाधव बख्श सिंह की विशाल प्रतिमा स्थापित है। राणा बेनी माधव स्मारक समिति के तत्वाधान में अमर शहीद की जन्म जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सभी लोगों ने शहीद  की अष्वारोही भव्य मूर्ति पर पुष्पार्चन कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने अमर शहीद राणा बेनी माधव की स्वतंत्रता के आंदोलन की गाथा को याद किया और राष्ट्र की सुरक्षा को लेकर उनके पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया ।

  कार्यक्रम का संचालन अवनेंद्र सिंह ने किया। इसके साथ ही अनंत विजय सिंह और आशीष प्रताप सिंह ने नगर में लगी अमर शहीद वीरा पासी, लालचंद स्वर्णकार, आचार्य बृजनंदन शर्मा की मूर्ति पर भी माल्यार्पण किया। इन तीनों महापुरुषों का भी स्वतंत्रता के आंदोलन में विशेष योगदान रहा है।

   कार्यक्रम में विशेष रूप से स्मारक समिति के अध्यक्ष पवन सिंह, महामंत्री राजेश सिंह फौजी ,आशीष प्रताप सिंह ,अनंत विजय सिंह , नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरिता गुप्ता, दीपेंद्र गुप्ता, जीतू सिंह,अशोक सिंह रामपुरी, बीएमपीएस प्रबंधक सुनील सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेक शर्मा, जर्नलिस्ट एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष सुशील शुक्ला,अप्पू शर्मा, कवि सतीश सिंह, कल्याण सिंह, हरिनाम सिंह, विनय भदोरिया ,डॉक्टर एमडी सिंह ,महेश शर्मा, भाजपा नेता रविंद्र सिंह,डॉक्टर नरेंद्र सिंह, वीरेंद्र शुक्ला ,विश्वास बहादुर सिंह ,शेर बहादुर सिंह, रवि शंकर बाजपेई, डॉ ओपी सिंह, यतिन सिंह चौहान ,संजय सिंह बजाज,  पप्पू सिंह ,मनोज अवस्थी ,सर्वेश सिंह ,योगेंद्र प्रताप सिंह ,डॉक्टर शैलेश प्रताप सिंह,  सत्यनारायण सिंह , रमेश सिंह, जनार्दन सिंह, राजेश मिश्रा,अरुण कुमार सिंह, शिव ओम सिंह ,महेंद्र पाल सिंह आदि सैकड़ो संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

footer
Top