नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में विकास कार्यों की समीक्षा
अयोध्या,सहयोग मंत्रा। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 15वें वित्त आयोग के सम्बंध में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के ईओ को निर्देश दिया गया कि वे अपने क्षेत्रों में धीमी गति से संचालित हो रहे निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराएं।
जलभराव, गंदगी की समस्या का तत्काल समाधान
जिलाधिकारी ने कहा कि जलभराव, गंदगी की समस्या वाले क्षेत्रों में तत्काल संज्ञान लेते हुए पानी के निकासी की व्यवस्था और साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में एन्टीलार्वा का छिड़काव कराया जाए।
कूड़ादान लगवाने और निराश्रित गौवंशों के लिए निर्देश
जिलाधिकारी ने सभी ईओ को नगर पालिका/नगर पंचायत क्षेत्रों में कूड़ादान लगवाने और निराश्रित गौवंशों को पकड़कर गौशालाओं में संरक्षित करने के निर्देश दिए। गौशालाओं में चारा, भूसा इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
स्वास्थ्य सम्बंधित शिकायतों के लिए कैम्प लगाने के निर्देश
जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सम्बंधित शिकायतों वाले क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार कैम्प लगाया जाए।
नगर पंचायत कुमारगंज की समीक्षा
जिलाधिकारी ने नगर पंचायत कुमारगंज की समीक्षा करते हुए पाया कि साधु राग हाउस से होते हुए उत्तम यादव हाउस होते हुए सियाराम हाउस तक 110 एमएएम, 70 एम तक पी0वी0सी0 पाइप लाइन व अधिष्ठापन कार्य नहीं हुआ है। जिलाधिकारी ने सम्बंधित ईओ को आवंटित धनराशि के सापेक्ष कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
अन्य नगर पंचायतों की समीक्षा
जिलाधिकारी ने नगर पंचायत गोसाईगंज, मां कामाख्या, रूदौली, बीकापुर, भरतकुण्ड,भदरसा, खिरौनी ,सुचित्तागंज, कुमारगंज आदि की विस्तृत समीक्षा की।