तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन में 10 लोगों को मिला अरविंदो सम्मान
सहयोग मंत्रा अयोध्या : शाश्वत हिंदू प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन में देश के 10 लोगों को अरविंदो सम्मान से सम्मानित किया गया। हैदराबाद से आईं भाजपा नेत्री को माधवी लथा ने कहा कि मंदिरों को के सनातन शक्ति का केन्द्र बनाया जाना चाहिए। जहाँ से ही सामाजिक गतिविधियों को चलाई जाए। उन्होंने कहा कि मंदिर ही सनातन संस्कृति के ऊर्जा का स्रोत है मंदिरों की खोई हुई शक्ति को पुनर्जागृत करने का समय आ गया है। अध्यक्षता कर रहे मेजर रमेश उपाध्याय ने बताया कि यह संस्था देश भर में सनातन संस्कृति के मंदिरों को सामाजिक गतिविधियों का केंद्र बनाने के कार्य में लगी हुई है। कार्यक्रम में प्रथम श्रेणी प्रकृति की समृद्धि, संरक्षण, संवर्धन, शैक्षिक सक्रियता के लिए दिल्ली प्रान्त से डॉ. स्मिता सुंदरम और मध्यप्रदेश प्रान्त से मनोज जोशी को सम्मानित किया गया। दूसरी श्रेणी में धर्म का पालन, गोसेवा, धर्म रक्षा, ज्ञान, अध्यात्म के लिए महेन्द्र जोशी राजस्थान और तीव्रा ठाकुर को बिहार प्रान्त से सम्मानित किया गया। तीसरी श्रेणी में समाज की सेवा, शिक्षा, संस्कार, स्वरोजगार के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले डॉ दीपक कुलकर्णी मध्यप्रदेश, शरदचंद्र डीएस कर्नाटक, हरीश बहुगुणा
शाश्वत हिंदू प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करतीं भाजपा नेत्री माधवी लथा
उत्तराखंड और बोधमिता श्रीवास्तव पश्चिम बंगाल को सम्मानित किया गया है। चौथी श्रेणी में संस्कृति का संरक्षण कला-संगीत, योग-साधना, साहित्य के लिए आचार्य रामकुमार शर्मा उत्तरप्रदेश और डॉ. सुनीता भारती बिहार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महंत परशुराम दास, महंत जगदीश दास, महंत शशिकांत दास, किशोर मोहता, राष्ट्रीय संयोजक संजय शर्मा, राकेश, उदय वीर शर्मा, मनीष जायसवाल, मनोज लोहिया, दुर्गेश पांडेय, रोनित कश्यप आदि मौजूद रहे।