logo

गोंडा : राष्ट्रवादी पार्टी ऑफ इंडिया ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा

Blog single photo

गोण्डा, सहयोग मंत्रा । बुधवार को राष्ट्रवादी पार्टी ऑफ इंडिया द्वारा पूर्व निर्धारित ज्ञापन कार्यक्रम के तहत उप जिलाधिकारी तरबगंज एवं जिलाधिकारी जनपद-गोण्डा के द्वारा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन भेजा गया।
ज्ञापन के बिंदु निम्नवत हैं:-
सिपाही भर्ती परीक्षा में भर्ती बोर्ड द्वारा 25 प्रश्नों को निरस्त करने तथा 29 प्रश्नों के एक से अधिक सही विकल्प होने पर राष्ट्रवादी पार्टी ऑफ इंडिया ने घोर आपत्ति दर्ज कराते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  से निम्न मांग किया है:-
1 प्रश्नों का गलत होना पेपर सेटर्स एवं प्रूफ रीडर्स की लापरवाही तथा अयोग्यता को दर्शाता है। इन कर्मचारियों को अयोग्य घोषित कर उन पर दंडात्मक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया जाए,
2-भर्ती परीक्षा के बोर्ड अध्यक्ष को परीक्षा के प्रत्येक अनियमितताओं के लिए नैतिक एवं कानूनी रूप से जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें उनके पद से बर्खास्त करते हुए गिरफ्तार  किया जाए,
3- भर्ती बोर्ड द्वारा निरस्त किए गए प्रश्नों के पूरे अंक परीक्षार्थियों को प्रदान किया जाए एवं
4- सिपाही भर्ती परीक्षा से संबंधित सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों का उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।

         ज्ञापन देते समय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार तिवारी, महासचिव सुनील कुमार मिश्र, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामानंदन त्रिपाठी ,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण कुमार श्रीवास्तव ,शिवपूजन तिवारी, मनोज कुमार शुक्ल, रवीन्द्र कुमार पांडेय, ऑविस रिजवी, रमेश चंद्र पांडेय, तरबगंज ब्लाक अध्यक्ष डाक्टर बादशाह, एडवोकेट देवमणि तिवारी, नंदकिशोर तिवारी, एडवोकेट दयानंद मिश्रा तथा एडवोकेट सुनील पांडेय आदि उपस्थित रहे।

footer
Top