logo

अयोध्या : भरत मिलाप के दृश्य ने किया भाव विभोर

Blog single photo

-अयोध्या की विभिन्न रामलीला में भरत मिलाप के हुए कार्यक्रम

अयोध्या, सहयोग मंत्रा 14 वर्ष के वनवास के उपरांत भगवान भरत की प्रतीक्षा आज समाप्त हुयी.जैसे ही प्रभु श्रीराम के चरण भरत के आश्रम के बाहर पड़े, भगवान भरत सहित उनके आगमन और दर्शन की प्रतीक्षा को आतुर समस्त अयोध्या वासियों की आंखें खुशी से भर आई। अपने प्राणों को त्याग करने  की प्रतिज्ञा आतुर भरत जी तुरंत ही भगवान के दर्शन को दौड़े आए और उनके चरणों मैं नतमस्तक हो गए। प्रभु श्री राम ने भरत को अपने गले से लगा लिया। समस्त ऋषि- मुनि, देवता, गंधर्व और समस्त अयोध्या वासी भगवान की जयकार करने लगे। यह दृश्य अयोध्या की विभिन्न रामलीला में भरत मिलाप के कार्यक्रमों के हैं। चौक टकसाल रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कन्हैया अग्रवाल और मंत्री घनश्याम अग्रवाल रामलीला आयोजन की पूरी व्यवस्था को देख रहे थे उनके साथ समिति के अन्य पदाधिकारी श्री विष्णु कुमार, सचिन अग्रवाल, सूरज नारायण अग्रवाल, अवधेश अग्रवाल, संजय रस्तोगी, दिलीप यादव,अशोक सिंह पूरा सहयोग प्रदान कर रहे थे। इसी प्रकार चौक कोठापार्चा की रामलीला के अध्यक्ष सिद्धार्थ महान उपाध्यक्ष आशीष महेंद्रा, महामंत्री राम जी सोनी और धनंजय कौशल की देखरेख में भी भरत मिलाप के यही दृश्य जनता को भाव विभोर कर रहे थे।कोठापार्चा रामलीला के अन्य पदाधिकारी किशन सोनी,राजेंद्र सिंह वैभव, कन्हैया लाल यादव और रवि साहू के साथ भानु प्रताप अग्रहरी आदि तमाम कार्यकर्ताओं के प्रयास से भरत मिलाप का ऐतिहासिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। साहबगंज रामलीला के अध्यक्ष नीरज पाठक के नेतृत्व में भरत मिलाप का भव्य मंचन श्री राम जानकी मंदिर साहब गंज में संपन्न हुआ उनके साथ पाटनदीन गुप्ता, रानू द्विवेदी,दीपक पांडे,चंदन गुप्ता सहित तमाम कार्यकर्ता कार्यक्रम को सुचारू ढंग से संपन्न कराने में लगे रहे। रामलीला फतेहगंज में प्रेमनाथ राय,नीरज सिंघल,अजय जायसवाल,अरुण बंसल,अशोक गुप्ता आदि तमाम पदाधिकारी भरत मिलाप के भव्य मंचन की व्यवस्था के लिए लगे रहे जिसके परिणाम स्वरूप दर्शकों को त्रेता युग में होने का अहसास हुआ। रामलीला कमेटी हैदरगंज की रामलीला में इसी तरह के भावपूर्ण दृश्य अध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव तथा अन्य पदाधिकारियों की  उपस्थिति में संपन्न हुआ। इसी प्रकार शंकरगढ़ की रामलीला के मंचन में अध्यक्ष हनुमान प्रसाद तथा अन्य पदाधिकारी जी जान से कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे रहे।
केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल और केंद्रीय समिति के अन्य पदाधिकारी प्रत्येक रामलीला स्थल पर बारी बारी पहुंचकर व्यवस्था को देखने के साथ आयोजन समिति के पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करते नजर आए। केंद्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि भगवान राम के भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत प्रथम बार आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और आम जनता में अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। अयोध्या की जनता अपने प्रभु श्री राम के दर्शन को व्याकुल थी, आज 14 वर्ष के पश्चात भगवान का दर्शन करके के उद्देश्य से समस्त अयोध्यावासी प्रसन्नता पूर्वक रामलीला के कार्यक्रमों में शामिल रहे। केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति ने शोभायात्रा का सुभाषनगर स्थित कार्यालय पर भव्य स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल के साथ गगन जायसवाल,प्रेमनाथ राय,केशव बिगुलर,सुप्रीत कपूर, राजेश गौड़,अतुल सिंह,बजरंगी साहू,अखिलेश पाठक,अजय विश्वकर्मा,जनार्दन पाण्डे,रोहित अग्रवाल, विशाल गुप्ता,अखिलेश वैश्य,अंकुश गुप्ता, रवींद्र यादव,अवधेश अग्रहरि,तरुण गुप्ता डंपी आदि पदाधिकारियों ने प्रभु श्री राम की आरती उतारी। चौक टकसाल की रामलीला के भरत मिलाप के कार्यक्रम के बाद भगवान श्रीराम की शोभायात्रा भी निकाली गई जिसका पूरे नगर में जगह जगह आरती करके स्वागत किया गया।

footer
Top