सुलतानपुर, सहयोग मंत्रा। भारत में राष्ट्र हित एवं सनातन हित में सदैव समर्पित रहने वाले वैश्य समाज की आबादी जो कि लगभग 25 करोड़ है, जिसमें कि ओबीसी हलवाई समुदाय के तीनों घटक यज्ञसेनी समाज, मद्धेशिया समाज और मोदनवाल समाज की सम्पूर्ण आबादी लगभग तीन करोड़ है। जो अपने-आप में बहुत ही महत्वपूर्ण है।
नेशनल मोदकवाल आर्गनाइजेशन इंडिया जो कि देश भर के हलवाई समुदाय के तीनों घटकों को एक फोरम पर लाकर राजनैतिक व सामाजिक रूप से सशक्त बनाने हेतु निरंतर आनलाइन जागरूकता अभियान चला रहा है।
इसी कड़ी में नमो इंडिया के नेशनल चेयरमैन डी पी गुप्ता एडवोकेट ने रतन गुप्ता एडवोकेट (आजमगढ़) को नमो इंडिया मद्धेशिया विंग का प्रदेश अध्यक्ष एवं मुकेश कुमार गुप्ता (लखनऊ) को नमो इंडिया यज्ञसेनी विंग का प्रदेश संयोजक मनोनीत किया। विदित हो कि इसके पूर्व राजेश कुमार गुप्ता (जौनपुर) को नमो इंडिया मोदनवाल विंग का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया जा चुका है।
नमो इंडिया यज्ञसेनी विंग के नव मनोनीत प्रदेश संयोजक मुकेश कुमार गुप्ता लखनऊ में पिछले दो दशक से समाज सेवा करते चले आ रहें। यज्ञसेनी समाज की संस्था उत्तर प्रदेश यज्ञसेनी वैश्य महासभा लखनऊ के भूतपूर्व अध्यक्ष स्व शिव प्रसाद गुप्त के कार्यालय सचिव के रूप में लगभग 15 वर्षो तक अपनी सक्रिय सेवा समाज को प्रदान कर चुके हैं। आज भी सभी स्वाजातीय बंधुओ एवं समाज के हित के लिए सदैव निःस्वार्थ भाव से समर्पित रहते हैं।
नमो इंडिया मद्धेशिया विंग के नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष रतन गुप्ता बीजेपी की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते हुए जिला अध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का दायित्व संभाल रहे हैं। ये पूर्वांचल में वैश्य समाज की राजनीति में अच्छा खासा दखल रखते हैं। पूर्वांचल का कोई ऐसा जिला न होगा जहां इनके समर्थक न हों। हर जिले और हर बाजार के लोगों को सीधे लखनऊ की राजनीति से जोड़ने में रतन गुप्ता एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।