भाजयुमो जिलाध्यक्ष बोले-मुस्लिम वोट बैंक के लिए बार-बार प्रतिकार करते हैं अखिलेश
सुलतानपुर, सहयोग मंत्रा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान 'माफिया और मठाधीश में फर्क नहीं।' इस पर पॉलिटिकल ड्रामा शुरू हो गया है।
शनिवार को सुल्तानपुर में भाजयुमो ने DM Office के सामने पुलिस के सामने अखिलेश यादव का प्रतीकात्मक पुतला फूंक डाला। यही नहीं बल्कि भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने कहा कि Akhilesh Yadav मुस्लिम वोट बैंक के लिए बार बार प्रतिकार करते हैं। वैसे पुलिस यहां सवालो के घेरे में आई है। हाल ही में पुतला फूंकने पर दो कांग्रेसियों को जेल भेजने वाली खाकी इस मामले में विधिक कार्रवाई से बचती दिखाई दी।
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने शनिवार को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का पुतला फूंक कड़ा विरोध जताया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने "अखिलेश यादव माफी मांगो, सनातनियों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान" जैसे नारे भी लगाए। भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने अखिलेश यादव का पुतला दहन कर नारेबाजी की। यहां खाकी मूकदर्शक बनी खड़ी रही।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष चंदन नारायन सिंह ने मीडिया से कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव द्वारा बार-बार हिंदूओ को अपमानित करने का काम किया जा रहा है। अभी उनके कल के बयान में रहा कि मठाधीस माफियाओ के बराबर हैं। मठाधीस मतलब हमारे हिंदू धर्म में जो महा पुरोहित हैं उनको इस तरह माफिया बनाना ये बहुत अशोभनीय और देश का अपमान है।
उन्होंने कहा बार-बार हिन्दुओं को अपमानित करना, हिन्दुओं को गाली देना, थोड़े से मुस्लिम वोट बैंक के लिए प्रतिकार करना, हिन्दुओं पर गोली चलवाना ये सब समाजवादी पार्टी हमेशा कर रही है। अखिलेश यादव अगर माफी नहीं मांगेगे तो इस तरह प्रदर्शन करेंगे।
आपको बताते चलें कि सुलतानपुर में मंगेश यादव एनकाउंटर पर सूबे के योगी सरकार को घेर रहे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बार फिर से सवाल उठाया। मंगेश यादव के एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए सपा नेता अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में चप्पल पहनकर एनकाउंटर किया जा रहा है। बीजेपी ने यूपी को फर्जी एनकाउंटर की राजधानी बना दिया है। अखिलेश यादव ने कहा कि माफिया और मठाधीश में कोई फर्क नहीं होता।
- श्रवण शर्मा