सुलतानपुर, सहयोग मंत्रा। स्थानीय गनपत सहाय पीजी कॉलेज सुल्तानपुर में बड़ी धूम धाम से स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ ओम प्रकाश पाण्डेय “बजरंगी“ द्वारा झंडारोहण और महाविद्यालय के संस्थापक बाबू गनपत सहाय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर के की गई।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अंग्रेज सिंह “राणा“ द्वारा शिक्षा निदेशक, उच्च शिक्षा, उत्तर प्रदेश द्वारा भेजे गए संदेश का वाचन किया गया। इसी कड़ी में मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रबंध समिति के सदस्य आशीष पाण्डेय “सनी“ शामिल रहे। मुख्य अतिथि द्वारा अपने संबोधन में देश की स्वाधीनता संग्राम में भारत माता के वीर सपूतों के बलिदानों को याद कर उनके द्वारा दिखाए गए पद चिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया गया और स्वाधीनता और स्वच्छंदता में अंतर पर अपने विचार दिए।
महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा गया कि स्वाधीनता के लिए देश ने बड़ी कुर्बानियां दी है अतः वर्तमान समय हमें इस स्वतंत्रता का सही दिशा में सदुपयोग करना चाहिए और ग्रामीण परिवेश में उच्च शिक्षा के विकास और आजादी से वर्तमान तक देश के आर्थिक प्रगति पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के संगीत विभाग की अध्यक्ष डॉ मौसम गुप्ता एवं उनकी टीम द्वारा अनेकों सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।
प्रो जयशनाथ मिश्र, प्रो शक्ति सिंह, प्रो नीलम तिवारी, प्रो मनोज मिश्र, डॉ सूर्यप्रकाश मिश्र, डॉ दीपा सिंह, डॉ अजय मिश्र, डॉ विष्णु शंकर अग्रहरि, डॉ दिनकर प्रताप सिंह एवं आशुतोष श्रीवास्तव द्वारा अपने विचार प्रस्तुत किए गए।
इस कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रो गीता त्रिपाठी द्वारा किया गया और कार्यक्रम के अंत में प्रो. मोहम्मद शाहिद द्वारा आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस मौक़े पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी, एन.सी.सी. तथा एन.एस.एस. के छात्र- छात्राएं उपस्थित रही।