दुर्घटना पटरंगा थाना क्षेत्र में रौजा गांव चीनी मिल से आगे गनोली कट पर हुआ है। रात करीब 12ः30 बजे हुए हादसे की खबर किसी ने पुलिस को दी।
बताया जा रहा है कि हादसे के शिकार हुए विधानसभा सचिव 52 वर्षीय बृजभूषण दूबे निवासी सुरेखा खास थाना पैक़ोलिया जनपद बस्ती के रहने वाले थे। गुरुवार रात 12ः30 बजे अपने बेटे कृष्णा उर्फ राजा दुबे के साथ लखनऊ जा रहे थे। बेटा कृष्णा गाड़ी चला रहा था। रोजा गांव चीनी मिल के पास वाहन ओवरटेक करने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित हो कर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में आ गई। इसी दौरान सामने से आ रही ट्रक से टकरा गई।
सूचना पर पहुंची पटरंगा पुलिस ने गंभीर रूप से घायल विशेष सचिव ब्रजभूषण दूबे और कृष्णा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने बृजभूषण दुबे को मृत घोषित किया है। हादसे में कृष्णा को चोट आई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी रुदौली आशीष नागर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है, आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।