logo

वाराणसी: सुभासपा विधानसभा सतरीय बैठक बुद्धा कालोनी में हुई सम्पन्न

Blog single photo

वाराणसी-  सुभासपा 388 विधानसभा की बैठक घुरहूपुर बुद्धा कालोनी सारनाथ में बैठक हुई।

 बैठक में शहर उत्तरी विधानसभा  संगठन की मजबूती पर विचार विमर्श हुआ, शहर उत्तरी विधान सभा के 378 बूथ का गठन की जिमेदारी दी गई, 2022 चुनाव को देखते हुए 20 दिन में बूथ कमेटी गठन कर देने पर विचार किया गया। मुख्य अतिथि उत्तरी प्रभारी शशिप्रताप सिंह ने सभी  संगठन मंत्री , सलाहकार, वार्ड 30 अध्यक्ष , वार्ड 33 का अध्यक्ष, महासचिव की नियुक्ति की घोषणा किया, शशिप्रताप सिंह ने बताया कि  शहर उत्तरी से भागीदारी संकल्प मोर्चा अपना विधानसभा प्रत्यासी उतारेगी जिसके लिये जोर सोर से संगठन बनाया जाएगा। 

बैठक में अध्यक्ष हिर्दय राजभर, जगेश्वर राजभर, दसरथ राजभर, अरुण कुमार पटेल, भानु राजभर, बिजेंद्र पाल, विजय कुमार गुप्ता आदि लोग मौजूद थे।

- विशाल चौरसिया

footer
Top