By : Sanyogita
Time :
14-10-2024  08:02:25
36
-अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर आयोजित हुई संगोष्ठी
अयोध्या, सहयोग मंत्रा। भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी की पुण्य तिथि समरसता दिवस के रूप में मनायी गई। अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर आयोजित संगोष्ठी को विभिन्न वक्ताओं ने संबोधित करते हुए ठेंगड़ी की जीवनी पर प्रकाश डाला भारतीय मजदूर संघ के जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि ठेंगड़ी ने मजदूर संगठनों को हमेशा ताकतवर बनाने का काम किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सेवा प्रमुख पुष्कर दत्त तिवारी ने कहा कि ठेंगड़ी ने प्रचारक के रूप में कार्य करना प्रारंभ किया। उन्होंने लोकमान्य गंगाधर तिलक के जन्मदिन 23 जुलाई 1955 को भारतीय मजदूर संघ की स्थापना की। उन्होंने उद्योग व असंगठित क्षेत्र में कार्यरत मजदूर संगठित क्षेत्रों में कार्यरत मजदूरों व कामगारों को राष्ट्र के हित में कार्य करते हुए जीवनशैली युवा चेतना लाकर एक उन्नत राष्ट्रवादी समाज की संरचना की है
जिला मंत्री सुजीत पांडेठेंगडी जी द्वारा संघ प्रचारक के रूप में काम करने के बाद देश मे मज़दूर जगत उनके जीवन उत्थान के लिए लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के जन्मदिन 23 जुलाई सन 1955 को भारतीय मजदूर संघ की स्थापना की। आज भारतीय मजदूर संघ विशुद्ध रूप से गैर राजनीतिक रहते हुये भारत ही नही अपितु विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। जिसके सिद्धान्त को आई0एल0ओ0 के साथ विश्व के अन्य श्रम संगठन भी मान रहे है। ठेंगडी जी ने जिस उद्देश्य को लेकर मज़दूर क्षेत्र में काम शुरू किया था यह उसी का प्रतिफल है। अब वह दिन दूर नहीं जब यह संगठन मज़दूरों के अधिकारों की लड़ाई लड़ते हुए स्वत्व को प्राप्त करेगा। उप मंत्री आशीष श्रीवास्तव ने कहाश्रद्धेय ठेंगडी जी ने बाबा साहेब डॉ0 भीमराव आंबेडकर जन्म शताब्दी जे अवसर पर पुणे में दिनांक 14 अप्रैल 1983 को सामाजिक समरसता मंच की स्थापना की थी।उन्होंने कहा था कि सामाजिक समरसता के बिना सामाजिक समता असम्भव है। इस ध्येय वाक्य का उद्धोष कर एश्रद्धेय दत्तोपंत ने हिन्दू समाज की अत्यंत पीड़ादायक व्याधि के उपचार का मार्ग प्रशस्त किया था। इस अवसर पर मीरा पाठक, सुजीत पांडे आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।