By : Sahyog Mantra News
Time :
25-08-2024  11:35:04
19
पुलिस भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश
सोनभद्र, सहयोग मंत्रा। उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा के दृष्टिगत डीएम बी0 एन0 सिंह एवं एसपी डा0 यशवीर सिंह ने संयुक्त रूप से आरक्षी नागरिक पुलिस के परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण, नकलविहीन, शुचिता एवं निष्पक्षता से सम्पन्न कराये जाने हेतु पुलिस लाईन चुर्क में स्थापित कंट्रोल रूम से पुलिस भर्ती परीक्षा केन्द्रों का जायजा लिए।
डीएम एवं एसपी ने संयुक्त रूप से जनपद के 6 विद्यालयों में बनाये गये पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा केंद्रों का बारी-बारी से स्थिति का जायजा लेते रहें।
जनपद में आरक्षी नागरिक पुलिस परीक्षा हेतु 06 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। जिनमें आदर्श इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज, श्री चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज मधुपुर, राजकीय महिला महाविद्यालय छपका, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज लोढ़ी सोनभद्र सम्मिलित है।