logo

Sultanpur News: पुलिस ने धर दबोचा बाइक चोरी का गैंग, दस बाइक हुई बरामद, चार गिरफ्तार

Blog single photo

जनपद अयोध्या और अम्बेडकर नगर के हैं दो दो वाहन चोर,

पुलिस ने खुलासा कर शुरू की विधिक कार्रवाई, भेजा जेल

सुलतानपुर, सहयोग मंत्रा। पुलिस ने बुधवार को एक बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने अमहट चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान चार बाइक चोरों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के आदेश पर चलाए गए विशेष अभियान में कोतवाली नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। इस पर पुरानी हवाई पट्टी अमहट के पास से चारों आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में अयोध्या के शुभम कुमार (29), अम्बेडकरनगर के महान दूबे (19) और सचिन तिवारी (20), तथा अयोध्या के आयुष दूबे (21) शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अलग-अलग जगहों से बाइक चोरी करते थे। वे इन बाइकों को बेचने जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2), 317(4), 318(4) और 336(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। थाना स्थानीय पर मामला संख्या 0495/2025 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

...........................

शातिर गौ तस्करी का आरोपी हुआ गिरफ्तार


सुलतानपुर, सहयोग मंत्रा। थाना अखंडनगर पुलिस ने गौ तस्करी के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। बकरीद के पर्व पर उसने साथियों के साथ मिलकर सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश किया था।


उसके साथी को पूर्व में पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। अभियुक्त की पहचान इस्लाम पुत्र मुंशी रजा के रूप में हुई है। वह मिसिरपुर ढेकहा गांव का रहने वाला है। 32 वर्षीय आरोपी को 18 जून को कलवारी बांध अंडर पास के पास से पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ गौवध निवारण अधिनियम 1955 की धारा 3/5/8 के तहत मुकदमा दर्ज है। साथ ही भारतीय न्यायिक संहिता की धारा 109 के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी कादीपुर के निकट पर्यवेक्षण में की गई।

 - ब्यूरो रिपोर्ट 

footer
Top