Weird Brazilian Habits: आमतौर पर लोग दिन में दो बार अपने दांतों को साफ करते हैं, एक सुबह उठने के बाद और दूसरा रात को सोने से पहले। पर दुनिया में एक देश ऐसा भी है जिनके ब्रश करने का तरीका थोड़ा अलग है। यहां लोग दिन में एक या दो बार ब्रश नहीं करते, बल्कि ये दिन में कई बार दांतों की सफाई करते हैं। अजीब बात तो ये है कि इस वजह से ये लोग हर जगह अपना टूथब्रश साथ रखते हैं और (Brazil brush teeth at work) ऑफिस भी लेकर जाते हैं, ताकि वह लंच करने के बाद अपने दांत साफ कर सकें। दरअसल हम बात कर रहे हैं दुनिया के पांचवें सबसे बड़े देश ब्राजील की। ब्राजील के लोग कुछ अजीबोगरीब रिवाज का पालन करते हैं, जिनके बारे में सुनकर आपको अजीब लग सकता है। आज हम आपको उनकी एक ऐसी ही आदत के बारे में बताने जा रहे है, जो बाकी दे देशों के लिए असामान्य है।
इस देश में लोगों को दिन में कई बार ब्रश करने की आदत है। ये लोग अपने दातों का खास ख्याल रखने के लिए दिन में कई बार ब्रश करते हैं। इससे भी हैरानी की बात ये है कि ये अपने दफ्तर में भी टूथब्रश साथ लेकर जाते हैं और खाना खाने के बाद ब्रश करते हैं। आपको शॉपिंग मॉल के बाथरूम में भी कई लोग ब्रश करते दिख जाएंगे।
दिन में कई बार नहाते हैं ये लोग
ये लोग अपने दांतों के साथ अपने शरीर की साफ-सफाई का भी बेहद खास ख्याल रखते हैं। ब्राजीलियन लोग एक दिन में कई बार (Brazilians take several showers a day) नहाते भी हैं। सुबह और शाम को नहाने का रिवाज तो कई देशों में है, लेकिन ब्राजील में लोग दिन में भी कई बार नहाते हैं। गर्मियों में तो ये संख्या और भी बढ़ जाती है।
ब्राजीलियन को और भी कई अजीबोगरीब आदतें है। दरअसल ब्राजील में लोग उन चीजों को नैपकिन लगाकर खाते हैं, जिन्हें हम लोग सीधे अपने हाथों से भी खा सकते हैं। आमतौर पर बर्गर, पिज्जा, सैंडविच आदि चीजों हम ऐसे ही खा लेते हैं लेकिन यहां के लोग नैपकिन का इस्तेमाल करते हैं।
इसके अलावा जब किसी का फोन आता है तो ज्यादातर जगहों पर लोग हेलो बोलते हैं, लेकिन ब्राजील में जब किसी का फोन आता है तो लोग फोन उठाते ही ब्राजीलियन जुबान में फाला बोलते हैं, जिसका अर्थ होता है, स्पीक (बोलो!)।