logo

देवउठनी एकादशी पर क्या आपको भी होगा लाभ, इन 5 राशियों में क्या आप भी है शामिल जिनकी चमकेगी किस्मत

Blog single photo


इस साल 12 नवंबर को देवउठनी एकादशी मनाई जा रही है। इस दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और तुलसी की पूजा की जाती है। भगवान विष्णु देवउठनी एकादशी पर निद्रा योग से जागते हैं। विष्णु जी इस दिन जागने से शुभ कार्य शुरु हो जाते है। शादियो का सीजन शुरु हो जाता है। बता दें कि, देवउठनी एकादशी के दिन इन 5 राशियों की किस्मत पलटने जा रही है।

   हिन्दू धर्म (सनातन धर्म) में एकादशी पर्व का अधिक महत्व है। एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस साल देवउठनी एकादशी 12 नवंबर को है। इस दिन शुभ कार्य शुरु हो जाएंगे। शादी-विवाह, मुंडन संस्कार और गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्यक्रम शुरु हो जाएंगे। ज्योतिष के अनुसार, आने वाले सप्ताह में 5 राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आइए इन लकी राशियों के बारे में आपको बताते हैं।

मेष राशि

आपको बता दें कि मेष राशि के वालों के लिए इस एकादशी पर धन लाभ के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष की उन्नति होगी। रोजगार से संबंधित समस्याएं दूर होंगी। स्वास्थ्य में काफी सुधार होगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को इस दिन कोई शुभ सामाचार प्राप्त हो सकता है। कहीं से रुका हुआ धन मिल सकता है। मेहनत करने से करियर में सफलता प्राप्त होगी। मानसिक तनाव से जूझ रहे लोगों का मन शांत रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ता आ सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को इस पर्व पर  धन प्राप्ति के मजबूत योग बन रहे हैं। अगर करियर में कोई बाधाएं आ रही है तो दूर हो जाएगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। रोग-बीमारियों से राहत मिलेगी। किसी को मन ही मन चाहते हो, तो उससे जरुर इजहार करें। आपका मन भी खुश रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि वालों को करियर में सफलता प्राप्त होगी। कोई शुभ सामाचार प्राप्त हो सकता है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपके परिवार में कोई मंगल कार्य हो सकता है या आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले नई संपत्ति खरीद सकते हैं। कारोबार में लाभ होगा। रुके हुए सारे कार्य पूरे होंगे। संतान पक्ष से शुभ सामाचार मिल सकता है। सफलता प्राप्त होगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा।

 आज के दिन इन 2 राशियों पर होगा संकट

इस सप्ताह इन 2 राशियों के लिए चुनौतियों से भरपूर रहेगा।

इस सप्ताह वृषभ और सिंह राशि के जातकों को संभलकर रहने की जरुरत है।



footer
Top