15 दिन में 2257 वाहनों का चालान:60 वाहन सीज, नशे में गाड़ी चलाने वाले 5 चालकों से 50 हजार जुर्माना वसूला
अम्बेडकरनगर में यातायात व्यवस्था को सुधारने और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विशेष अभियान चल रहा है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देश पर 1 अप्रैल से शुरू हुए इस अभियान में अब तक कई बड़ी कार्रवाई की गई है।15 अप्रैल को 55 वाहनों का चालान किया गया। अभियान की शुरुआत से अब तक 2257 वाहनों के चालान काटे गए हैं। नियमों का उल्लंघन करने पर 60 वाहनों को सीज किया गया। इनमें 47 ई-रिक्शा और ऑटो शामिल हैं। साथ ही 2 बसें, 2 ट्रक, 6 मोटरसाइकिलें, 1 कार और 2 पिकअप वाहन भी सीज किए गए।पुलिस ने 96 वाहनों से 1,68,300 रुपये शमन शुल्क वसूला है। नशे में वाहन चलाने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने 195 चालकों की जांच की। इनमें से 5 चालक नशे में वाहन चलाते पकड़े गए। इन पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। एसपी केशव कुमार ने बताया कि यातायात पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा। इससे सड़क सुरक्षा बेहतर होगी और दुर्घटनाओं में कमी आएगी।