logo

Ambedkar Nagar News: मजदूरों के कल्याण हेतु संचालित होने वाले योजनाओं की दी गई जानकारी

Blog single photo

अम्बेडकरनगर, सहयोग मंत्रा। जनपद के जलालपुर विकास खंड के मालीपुर स्थित नारी संघ के कार्यालय पर जन शिक्षण केन्द्र द्वारा संचालित ग्रामीण महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम के तहत मजदूर श्रम कल्याण एवं आवास योजनाओं पर नारी संघ की अगुवाओं एवं परियोजना स्टाफ का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

बैठक में मजदूरों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम समन्वयक रामस्वरूप ने मजदूरों के कल्याणार्थ संचालित योजनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि श्रमिकों के हित में सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं को संचालन किया जा रहा है। इसमें मनरेगा व श्रम विभाग की योजनाएं शामिल हैं। मनरेगा से मजदूरों को ग्राम पंचायत में उन्हें काम मिल सके और उन्हें काम के लिए शहरों की तरफ पलायन न करना पड़े। इसके लिए पंचायत द्वारा काम के बदले प्रतिदिन के हिसाब से 252 रुपए भुगतान किए जाने का कानून है। पहले यह मजदूरी 237 रुपए थी लेकिन सरकार ने इस वर्ष 15 रुपए की बढ़ोत्तरी की है। उन्होंने बताया कि मजदूर अपना पंजीयन श्रम विभाग में करा कर अपना श्रम कार्ड बनवा सकते हैं। इसमें बच्चों की पढ़ाई व स्वास्थ्य चिकित्सा का लाभ उठा सकते हैं। इस अवसर पर पृथ्वी दिवस के बारे में नारी संघ की महिलाओं को जानकारी दी गई। कहा कि पृथ्वी एक मात्र ऐसा ग्रह है जहां जीवन संभव है। ये हमारे जीवन का आधार है। पृथ्वी पर वायु, जल, मिट्टी, सूर्य का प्रकाश और अनुकूल तापमान समेत जीवन जीने के लिए सभी जरूरी प्राकृतिक संसाधन उपलब्ध हैं। पृथ्वी केवल इंसानों के लिए ही नहीं बल्कि सभी जीवों के लिए जीवनदायिनी है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सामुदायिक कार्यकर्ता चांदतारा, रामहित, पुनीता, शर्मिला, हेमलता व नारी संघ की रेखा, उर्वशी, निशा, सवित्री, गीता, इंद्रावती, पूनम व अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

footer
Top