logo

अयोध्या पुलिस ने छात्राओं को सुरक्षा और जागरूकता के बारे में जानकारी दी

Blog single photo

अयोध्या, सहयोग मंत्रा ।श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अयोध्या श्री राजकरन नय्यर महोदय के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्र में स्थित स्कूल/विधालय, पार्क व सार्वजनिक स्थानों पर महिला उ0नि0 व महिला बीट आरक्षियों द्वारा छात्राओं/बालिकाओं को सुरक्षा और जागरूकता के बारे में जानकारी दी गई।


इस दौरान छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया और विभिन्न मामलों में पुलिस की कार्यवाही के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें 1090 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, डायल 112, पॉक्सो एक्ट, अच्छे-बुरे स्पर्श के बारे में भी जानकारी दी गई।


पुलिस ने छात्राओं को बताया कि अगर कोई परेशान करता है तो खुद को सुरक्षित करें और 112 पर तत्काल कॉल करें। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच जाएगी और सहायता करेगी। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी प्रकार की समस्या हो तो जगह-जगह पुलिस पेट्रोलिंग करती रहती है, किसी तरह पुलिस तक पहुंचें और समस्या का समाधान किया जाएगा।


इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को सुरक्षा और जागरूकता के बारे में जानकारी देना और उन्हें सशक्त बनाना है।

पवन खरवार 

footer
Top