logo

चिरंजीवी भव! सुरों के जादूगर और रंगों के बादशाह हो बेटा - राज्यपाल

Blog single photo

बांसुरी वादक मुकेश की पेंटिंग को राज्यपाल ने सराहा।

राजभवन लखनऊ में एक खास मुलाकात

अम्बेडकर नगर/ लखनऊ सहयोग मंत्रा।जिले के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार कवि चित्रकार व बांसुरी वादक मुकेश प्रजापति मधुर ने जल रंगों द्वारा निर्मित पेंटिग महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ( उत्तर प्रदेश सरकार) को भेंट की। कवि चित्रकार व बांसुरी वादक मुकेश प्रजापति मधुर ने राजभवन लखनऊ में एक ख़ास मुलाकात के बीच उपहार स्वरूप परिचय दिया।महामहिम ने कलाकार मुकेश द्वारा बनाई पेंटिंग में स्वयं का चित्र देखकर मंत्रमुग्ध हो गयी। और पेंटिंग की सराहना करते हुए उन्होने कहा आप सुरों के जादूगर और रंगों के बादशाह हो बेटा। चिंजीवीभव! का आशीर्वाद दिया!! मुलाक़ात के दौरान कलाकारों के रोज़गार, शास्तीय संगीत और कला की अन्य विधाओं पर चर्चा की। इस मौके पर डा सुधीर एम बोबडे (आईएएस) अपर मुख्य सचिव ( महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश) तुहिन द्विवेदी जी संस्कृति विभाग जवाहर भवन उत्तर प्रदेश, रौशन जैकब ( मंडलायुक्त लखनऊ)

 लगभग दो वर्ष पहले बंगाल के कोलकाता शहर में बिड़ला आर्ट गैलरी में दुनियाभर के कलाकारों के बीच जिले इस कलाकार ने भी चित्रकार के रूप में हिस्सा लिया। और भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए पेंटिंग के क्षेत्र में विश्व में तृतीय स्थान भारत को दिलाया। और जिले प्रदेश और भारत का नाम रौशन किया था। मुकेश बहुमुखी कला के धनी सर्वगुंण सम्पन्न एक सच्चे कलाकार हैं। जिन्होंने रंगों की साधना और सुरों की साधना से भारत से लेकर विदेशों तक एक पहचान बनायी है। भारत से लेकर विदेशों तक अनेको पुरस्कारों से अलंकृत और एकल बांसुरी वादन की प्रस्तुति दे चुके हैं।

  भजन गायक शशांक सागर, दिलीप शर्मा, राम सिंह यादव, सुरेंद्र सोनकर, आदर्श कुमार गर्ग, अनुराग सिंह आनंद यादव, रवी यादव, बब्बन वर्मा, अरूण नागर ज्ञानेश्वर मौर्य ने बंधाई दी।

footer
Top